अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक संपन्न
रायपुर (विशाल वैष्णव)क्षेत्र के आवड़ा चौक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के सानिध्य में बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें अयोध्या में राम मन्दिर बनाने को लेकर 20 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच की बात कही जिसमे अंतरराष्ट्रीय परिषद राजस्थान प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर सिंह जैन ने कहां की परिषद 9 सूत्री मांग पत्र पर हस्ताक्षर करने का आह्वान किया है जिसका सभी युवाओं ने एक साथ हुकार भरी एवं सभी हिंदू समाज को एकत्रित रहने की बात कही चित्तौड़ प्रांत महामंत्री विनीत द्विवेदी ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब तक सरकार राम मंदिर, धारा 370 , गौ हत्या, पर राष्ट्रीय कानून नहीं बनाती तब तक हम सभी परिषद के युवा संपूर्ण देश भर में हस्ताक्षर चला उनको पूरा करने का संकल्प करवाएंगे और जनसंख्या नियंत्रण कानून बनेगा तब जाकर भारत राष्ट्र एक हिंदू राष्ट्र की और प्रगति करेगा अगर भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाना है तो इन सभी 9 मांगों को सरकार को पूरा करना होगा तब जाकर यह सपना साकार होगा कार्यक्रम पश्चात रायपुर तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष शांति लाल प्रजापत उपाध्यक्ष मांगीलाल सुथार एवं गोविंद तेली को नियुक्त किया गया साथ ही आगे की कार्यकारिणी जल्द बनवाई जाने की बात कही बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजक राजकुमार टेलर ,बजरंग दल प्रखंड के संयोजक राजकुमार वैष्णव् ,गौ क्रांति मंच के तहसील अध्यक्ष शांतिलाल लोहार,मदन कुम्हार ,गोपाल सुथार , पप्पू नाथ योगी , रतन नाथ योगी , चुन्नी लाल सेन , भैरु सिंह सिसोदिया , जगदीश प्रजापत , सहित तहसील क्षेत्र के सैकड़ों युवा मौजूद थे