पौषण दिवस पर निकाली विशाल रैली
रायपुर 27 सितंबर,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के सूरजपुरा ग्राम में पोषण दिवस को लेकर आंगनवाड़ी केंद्र की विशाल रैली निकाली गई जिसको युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरजपुरा से प्रारंभ होकर शिव मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची जहां बच्चों को एवं ग्रामीण महिला पुरुषों को आंगनवाड़ी केंद्र पर दिए जाने वाले पोषाहार की जानकारी दी गई एवं इसकी गुणवत्ता के बारे में लोगों को जागरूक किया गया । रैली के दौरान विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र माली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरजपुरा के प्रधानाध्यापक रवि टेलर, शिव लाल सुथार, रतन लाल जाट सहित ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे ।