रायपुर क्षेत्र में हुआ विकाश कार्यॉ का लोकार्पण

रायपुर 27 सितंबर, राधेश्याम वैष्णव,

तहसील क्षेत्र के नाहरी ग्राम पंचायत मुख्यालय से गुजरने वाली तीन सड़कों का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर बीआर चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधान यशोदा जाट की अध्यक्षता में किया गया। भाजपा महामंत्री रघुवीर सिंह चुंडावत ने बताया कि रेवाड़ा से चीड़खेड़ा, जोगरास से पनौतिया, जोगराज से चांदरास आदि सड़कों का जिन की लागत 3 करोड़ है का लोकार्पण किया गया। इसी लोकार्पण के साथ रेवाड़ा ग्राम की उच्च प्राथमिक स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर एवं चार दिवारी का भी लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक के मुख्य आतिथ्य में  किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश टांक, उपप्रधान चंद्र प्रकाश जैन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच देवीलाल जाट आशाहोली, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सूरज मल कुमावत, सरपंच बागड़ गोवर्धन लाल गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को