रायपुर सी एल जी मीटिंग

रायपुर (विशाल वैष्णव)थाना क्षेत्र के सभी समुदाय वर्ग की  सीएलजी बैठक रायपुर पुलिस थाने में रखी गई जिसमे थानाधिकारी दातार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में सद्भावना त्यौहार जलजुलनी ग्यारस, गणपति महोत्सव , और मोहर्रम आ रहे है  जिसे शांतिपूर्वक सभी आपसी प्रेम सोहार्दय पूर्वक मनावे बैठक में सभी समुदाय वर्ग के लोगो ने एक आवाज में हां भरी। बैठक में भाजपा मंत्री गणपत टांक ने पुलिस थाने के बाहर पड़ी बरामद ट्रक और बस को किसी अन्य स्थान पर रखने की बात कही की इनसे रायपुर बस स्टेण्ड का सौन्दर्य बिगड़ा हुआ है और गंदगी फैली रहती है जिस बात पर जल्द ही किसी अन्य स्थान पर रखने का आश्वाशन दिया बैठक में सभी ने शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की बात कही इस दौरान  पूर्व सरपंच कुलदीप त्रिवेदी , भाजपा मंडल मंत्री गणपत टांक , भाजपा युवा मोर्चा अध्य क्ष दिनेश माली , बाबु खा मंसूरी ,  भंवर कलाल , किशन कुमावत ,धर्मचंद गुर्जर फ़क़रुदिन , आज़ाद मोहम्मद , रवि सोलंकी , जगदीश काबरा , श्याम लाल खटीक सहित लोग मौजूद थे

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को