जगपुरा ग्राम मे निशुल्क आउटरिच कैँप का आयोजन

रायपुर 26 सितंबर, राधेश्याम वैष्णव,

तहसील क्षेत्र के सगरेव ग्राम पंचायत के जगपुरा ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर एवं जिला स्वास्थ समिति एमसीडी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कैंसर, ह्रदय रोग, स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का परीक्षण किया गया एवं रोगों के बचाव के उपचार की जानकारी दी गई। इस दौरान 105 रोगियों की जांच कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई। कैंप में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मयंक जैन, एएनएम मंजू सोलंकी सहित पूरी टीम उपस्थित थी। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक