विशाल बाबारामदेव मेले का शुभारंभ
रायपुर 30 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)मेले मेलजोल का माध्यम होते हैं। मेलों से सांस्कृतिक एकता आती है। हमें मेला आयोजन में रुचि लेकर इसे आगे बढ़ाना चाहिए । उक्त विचार सांसद सुभाष बहेड़िया ने पांच दिवसीय बाबा रामदेव मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रतन लाल जाट ने कहा कि दिन - प्रतिदिन मेलों के प्रति आम लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। मेले के माध्यम से एक ही स्थान पर समस्त आवश्यकताओं की वस्तुएं उपलब्ध हो जाती है। अतः मेले का आयोजन हम सबके लिए बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर बी.आर. चौधरी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान कन्हैयालाल खटोड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश टांक, उपप्रधान चंद्रप्रकाश जैन, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉक्टर मीरा किराड़, सरपंच संघ अध्यक्ष भेरू सिंह चुंडावत, मोखुंदा ग्राम पंचायत सरपंच गोपाल सोनी, भाजपा मंडल मंत्री गणपत टॉक, पंचायत समिति सदस्य रमेश चंद्र रेगर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश माली, युवा मोर्चा महामंत्री श्याम लाल खटीक, राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत, खेमाणा ग्राम पंचायत के समाजसेवी बद्री लाल जाट, पालरा ग्राम पंचायत के समाजसेवी गणेश लाल तेली, तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत, थानाधिकारी दातार सिंह, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंकर लाल मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष लादुलाल पीतलिया, अभय सिंह चौहान थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा रामदेव की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत स्थानीय ग्राम पंचायत की सरपंच एवं मेला अधिकारी रेखा तातेला , उपसरपंच हारून मोहम्मद छिपा वार्ड पंच दिनेश तंवर,मुकेश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बाल साहित्यकार डॉक्टर सत्यनारायण सत्य, भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव सहित सैकड़ों ग्रामवासी व मेले में आए दूरदराज के व्यापारी उपस्थित थे।