रायपुर में पशु मेले का उद्घाटन

रायपुर  26 सितंबर राधेश्याम वैष्णव,मेले मेलजोल का माध्यम एवं सांस्कृतिक एकता का जीता जागता उदाहरण है मेलों से व्यक्ति जीवन जीने की कला सीखता है। उक्त विचार पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ रतन लाल जाट ने पंचायत समिति रायपुर द्वारा आयोजित पशु मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पद से उपस्थित पशु व्यापारियों किसान भाइयों के समक्ष व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान यशोदा जाट ने की। प्रधान जाट ने कहा कि यह मेला सबसे प्राचीन है। इस मेले में अन्य राज्यों के व्यापारी भी पशुओं की खरीद फरोख्त करने आते हैं एवं अपनी मनपसंद के पशु खरीदते हैं। यहां के किसानों को भी अपने पशुओं के उचित दाम मिल जाते हैं। इस अवसर पर उपप्रधान चंद्र प्रकाश जैन,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष नाथू लाल शर्मा, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ मीरा किराड़, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष इंजीनियर रामेश्वरलाल छिपा, शंकर लाल मेहता, जयंतीलाल जागेटिया, मोखुन्दा सरपंच गोपाल लाल सोनी, कोट सरपंच विमला चेचाणी, बागड़ सरपंच गोवर्धन गुर्जर, रायपुर ग्राम पंचायत के सरपंच रेखा तातेला, पूर्व प्रधान अभय सिंह चौहान, भाजपा मंडल मंत्री गणपत टॉक, मंडल उपाध्यक्ष चतर सिंह सोलंकी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश माली, युवा मोर्चा महामंत्री श्याम लाल खटीक, पूर्व वार्ड पंच रामलाल कुमावत सहित सैकड़ों व्यापारी एवं किसान भाई व पशुपालक उपस्थित थे। 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को