रायपुर( राधेश्याम वैष्णव, )तहसील क्षेत्र के भींटा ग्राम पंचायत के सरेवड़ी का बाड़िया राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में संकुल स्तरीय दो दिवसीय साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रभुदयाल योगी के मुख्य आतिथ्य एवं राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष तेज बहादुरसिंह चारण की अध्यक्षता में सरस्वती के चित्र पर दीपप्रज्जवलन-माल्यार्पण से हुआ । विशिष्ट अतिथि पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोवर्धन लाल सालवी, पंचायत शिक्षा अधिकारी तारा बुनकर थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से सर्वांगीण विकास होता है अतः हम सब को खेल खेल कर स्वयं के साथ-साथ बच्चों का भी सर्वांगीण विकास करना चाहिए । कार्यक्रम के अध्यक्ष चारण ने कहा कि खेल के बिना जीवन अधूरा है खेल से व्यक्ति आगे बढ़ता है खेल से नेतृत्व की भावना व संगठित रहने कि कला आती है। सभी अतिथियों का आयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरालाल शर्मा ने साफा बंधन एवं तिलक, माल्यार्पण से स्वागत अभिनंदन किया।सरेवडी विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। व्यवस्थापक रवि कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सूरजपुरा, गुर्जरों का खेड़ा, बोराणा, बागोलिया, थला, रायपुर आदि खेल केंद्रों की टीमें कबड्डी, खो-खो, रिले रेस, सांस्कृतिक साहित्यिक प्रतियोगिता में भाग ले रही है। कार्यक्रम का संचालन खेमराज बलाई प्रबोधक ने किया।
रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन
रायपुर 2 जुलाई, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाल सभा आयोजन बस स्टैंड स्थित स्वर्गीय भंवरलाल त्रिवेदी पार्क में विधायक कैलाश त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की। बाल सभा में विधायक त्रिवेदी ने कहा कि राज्य सरकार की बाल सभा की पहल बाल सभा न होकर बाल विधानसभा बनेगी। प्रधानाचार्य जूली त्रिपाटी ने राज्य सरकार की छात्र कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बालसभा प्रभारी प्राध्यापक सुवालाल यादव ने कहां की 22 जुलाई से रुबेला अभियान चलेगा जिसमें आप सब की सक्रीय भागीदारी आवश्यक है । विधायक त्रिवेदी व सीबीईईओ अरुण दसोरा ने निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। इस अवसर पर प्राध्यापक सतीश शर्मा, अशोक शर्मा,जगदीश दाधीच, पुस्तकालय प्रभारी नारायणलाल शर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे। संचालन व0 अ0 जानकीलाल त्रिपाटी ने किया।