गोभक्त के प्रथम श्राद्ध पर विशाल भजन संध्या का आयोजन।
रायपुर 29सितंबर कस्बे के केमुनीया मार्ग स्थित राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में गौभक्त एवम् समाजसेवी बद्रीदास साधु के प्रथम श्राद्ध पर शनिवार की रात्री 8बजे भजन गायक किशन खटीक रायपुर ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान भजन गायक गोपाल वैष्णव ,विशाल वैष्णव,गोविंद वैष्णव,राजु कुमावत नानू पटेल,शान्ती लाल कुम्हार आदि भक्तो ने भजनो की प्रस्तुति दी। भजन संध्या में पंडित राधेश्याम वैष्णव,राहुल भाटी,प्रभु कुम्हार,कन्हैया शर्मा,बाबू दास जी देवगढ़, भैरु रेगर,नारायण वैष्णव,सीता देवी,हगामी देवी,रामकन्या वैष्णव,कमला देवी प्रजापत,पूजा वैष्णव,निकिता वैष्णव आदि भक्तगण उपस्थित हुए।