स्वर्ण अन्य समाज के लोगों ने किया रायपुर थाने पर प्रदर्शन स्वर्ण व अन्य जाति के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारी विरोध
कोशीथल (राम निवास ) रायपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दलित वर्ग के युवक द्वारा स्वर्ण व अन्य जाति के लोगों के बारे में सोशल मीडिया पर की गई गलत टिप्पणी के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल बना गया। स्वर्ण सहित अन्य जाति के लोगों ने आज सुबह रायपुर थाने के बाहर प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया तथा तत्काल प्रभाव से सोशल मीडिया पर ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी डालने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग कि। रायपुर थाना क्षेत्र में मामले को लेकर संगठनों का जमावड़ा लगा हुआ है। जानकारी सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर गणपत बेरवा पुत्र हीरालाल बेरवा निवासी पालरा ने स्वर्ण व अन्य जाति के लोगों के विरुद्ध एक आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर लिख कर डाल दी थी। सोशल मीडिया पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल हो गई। सैकड़ों लोगों के मोबाइल पर यह आपत्तिजनक टिप्पणी पहुंचने के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया। भारी तादाद में लोग रायपुर थाने पर पहुंचे विरोध प्रदर्शन किया। तथा रायपुर थाना अधिकारी को युवक गणपत बेरवा निवासी पालरा के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट देकर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक समाज के विरुद्ध टिप्पणी डालने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग की। मामले को लेकर राजपूत संगठन, ब्राह्मण संगठन, वैश्य संगठन, जान सगंठन के लोगों ने पुलिस थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी जाति के संगठनों के पदाधिकारी रायपुर थाने के बाहर मौजूद थे। इस दौरान विक्रम सिंह विकास देवी लाल किशन लाल लाल लोहार सुखलाल उदय लाल जाट चरण सिंह राजपूत कालू राम जाट सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।