कातिलाना हमले का आरोपी गिरफ्तार


गंगापुर - कस्बे में धार्मिक स्थल पर आरती के दौरान युवक पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस थाना प्रभारी रामवीर जाखड  ने बताया कि गंगापुर में 2 दिन पूर्व कुंडली चौक पर स्थित हनुमान मंदिर पर आरती में खड़े हुए युवक शंकर सोनी पर मोटरसाइकिल पर आए युवक ने ताबड़तोड़ कातिलाना हमला कर दिया व मौके से भाग छूटे। पुलिस ने मामले में  घायल शंकर पुत्र शिव लाल सोनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कातिलाना हमला करने वाले मुख्य आरोपी सलमान पुत्र सलीम मोहम्मद मुसलमान निवासी गंगापुर को गिरफ्तार किया।

शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बजरंग दल के जिला सह संयोजक विद्या प्रसाद जोशी ने प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस के आला अधिकारियों को मंदिर पर आरती के दौरान कातिलाना हमला करने वाले समाज विशेष के शेष आरोपियों की भी तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की कातिलाना हमले के दौरान उपयोग में लिए गए हथियार व वाहन भी बरामद करने की मांग की गई।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक