कोशिथल में नानिबाई का मायरा कथा का वाचन


रायपुर 30 सितंबर (राधेश्याम वैष्णव)जब कोई नहीं आता मेरा श्याम आता है, मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम 

आता है।।.... जैसे गीत के साथ नानी बाई का मायरा कथा का वाचन वरिष्ठ कथावाचक जमनादास वैष्णव के मुखारविंद से सुनकर के श्रोता भाव-विभोर हुए। अवसर था कोशीथल ग्राम  के इलाजी के चौक का। जहां चारभुजा मित्र मंडल एवं चारभुजा महिला मंडल  के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर से 30 सितंबर तक रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक नानी बाई मायरा कथा का आयोजन हुआ। इस कथा में प्रतिदिन सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया एवं नानी बाई का मायरा  कथा का श्रवण किया। इस दौरान बालमुकुंद वैष्णव, ख्यालीलाल मारू, तिलकेश दाधीच, संजय पालीवाल, चंद्रप्रकाश पुरोहित सहित चारभुजा मित्र मंडल एवं चारभुजा महिला मंडल के सदस्य एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को