रायपुर में पांच दिवसीय बाबारामदेव मेले का शुभारम्भ 30सितंबर को
रायपुर (राधेश्याम वैष्णव),29सितंबर कस्बे के खेल मैदान में भरने वाले पांच दिवसीय बाबा रामदेव मेले का शुभारंभ 30 सितंबर,रविवार को शाम 4.30 बजे सांसद सुभाष बहेड़िया व क्षैत्रिय विधायक डाँ.बी.आर. चौधरी के आतिथ्य में होगा। रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा तातेला ने बताया कि इस मेले का मुख्य आकर्षण दिनांक 1अक्टुबर सोमवार को रात्री 8बजे राष्ट्रीय कवियों का विराट कवि सम्मेलन होगा जिसमें राजस्थानी लोक भाषा के कवि दुर्गादान सिंह गौड़ कोटा, सुनील व्यास (हास्य) मुंबई, दीपिका माही (श्रंगार) उदयपुर, पंकज पलाश (गीत, गजल) उज्जैन, मुकेश मोलवा (वीर रस) इंदौर, मुन्ना बैटरी (हास्य) मंदसौर, अभय निर्भीक (वीररस) लखनऊ अपनी नवीन ओजस्वी मनोरंजक कविताएं प्रस्तुत करेंगे।दिनांक 2अक्टुबर मंगलवार की रात्रि 8 बजे मारवाड़ के भजन सम्राट गजेन्द्र राव भजन प्रस्तुत करेंगे। कवि सम्मेलन एवं भक्ति संध्या की सफलता के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन कर प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर दिया गया है राष्ट्रीय बाल साहित्यकार एवं कवि डॉक्टर सत्यनारायण सत्य प्रचार प्रसार की बखूबी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। डॉक्टर सत्य ने बताया कि 1 अक्टूबर की रात्रि को 8:00 बजे राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में विराट कवि एवं 2अक्टुबर को भक्ति संध्या प्रारंभ होगी।