गोवंश की सुरक्षा को लेकर दिया ज्ञापन  हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन 



गंगापुर(सुरेश शर्मा)- कस्बे में लंबे समय से भूखे गोवंश की संख्या अधिक हो गई। आए दिन गोवंश दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जिनकी अकाल मौत हो रही है। नागरिकों को दुर्घटनाग्रस्त किया जा रहा है। गली मोहल्लों में मुख्य मार्गों पर गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। गोवंश भी परेशान, वाहन स्वामी भी परेशान, कस्बेवासी भी परेशान मामले को लेकर आज बजरंग दल व नगर वासियों ने उपखंड अधिकारी अभिषेक गोयल को ज्ञापन देकर तत्काल प्रभाव से कारवाई करने की मांग की।  बजरंग दल सह संयोजक विद्या प्रसाद जोशी ने बताया कि गंगापुर नगर में पीड़ित गोवंश की संख्या बहुत अधिक हो चुकी है। नगर में कई स्थानों पर रोजाना गोवंश दुर्घटना का शिकार हो रहा है।  आए दिन गोवंश द्वारा नागरिकों को दुर्घटनाग्रस्त किया जा रहा है। हर गली मोहल्ले चौराहे पर गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है। नगर में ठेला व्यवसाई, दुकानदार व नागरिक गोवंश से परेशान हैं। नगर की सबसे पहली समस्या बनी गोवंश की ओर क्षेत्र के आला अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार कई संगठनों के द्वारा ज्ञापन दिया गए। लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिफर ही रहा। जिसके चलते गोवंश की समस्या कस्बे में विकराल रूप ले रही है। उपखंड अधिकारी को इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए पांच दिवस का समय व चेतावनी दी गई। तथा गंगापुर के हिंदू संगठनों द्वारा आंदोलन कदम उठाया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान राम प्रसाद माली, जसवंत लोहार, शुभम शर्मा, शोभा लाल जीनगर, रमेश टेलर, गौरव जांगीड़, हीरा लाल तेली सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को