निशुल्क चिकित्सा परामर्श सिविर का आयोजन
रायपुर 26 सितम्बर,राधेश्याम वैष्णव,नान्दशा जागीर ,ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र पर प्रातः 10 बजे से 2बजे तक ग्राम पंचायत नान्दशा व सरपंच भैरूसिंह चुण्डावत के सौजन्य से मानव सेवा संस्थान बाल चिकित्सालय भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान मे 0से 18वर्ष के बच्चों का नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन मानव सेवा संस्थान बाल चिकित्सालय की टीम डॉक्टर एस.एल.धाकड़ व डॉक्टर प्रेम शंकर शर्मा, जे.पी.जीनगर. रवि साहू,सुनील धाकड़ एवं पवन धाकड ने अपनी सेवा दी।शिविर मे 103 बच्चों का नि:शुल्क परामर्श दिया गया।इस दौरान सरपंच भेरूसिंह चुण्डावत, शैल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, पंचायत सहायक वीरेंद्र सिंह,ओम प्रकाश शर्मा, प्रहलाद सिंह, प्रहलाद सिंह बड़वा,छगनसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।