रायपुर( राधेश्याम वैष्णव ) तहसील क्षेत्र के बोराणा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर आज शुक्रवार दिनांक 21 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे गवरी नृत्य का आयोजन किया जाएगा । समाजसेवी एवं भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक कुलदीप पाराशर ने बताया कि लोक परंपरा को जीवित रखने एवं अपने आराध्य देवों के बारे में आम लोगों को जोड़ने के लिए गवरी नृत्य का आयोजन रखा गया है। गवरी नृत्य में बोराणा, रायपुर, कलाल खेड़ी, माताजी खेड़ा, गुर्जरों का खेड़ा, बोराणा का खेड़ा, जीती सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष भाग लेकर गवरी नृत्य की परंपरा को संबल प्रदान करते हुए लोक परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक