बाबारामदेव जी की विशाल शोभायात्रा निकली
रायपुर 30 सितंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर से विशाल झांकी के साथ एवं निशान के साथ बाबा रामदेव की शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से होती हुई मेला स्थल पहुंची जहां सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने नृत्य किया एवं अश्व नित्य प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। सात अश्वों ने शोभा यात्रा में शुरू से अन्त तक नृत्य किया था। शोभा यात्रा का स्वागत पूर्व प्रधान कन्हैयालाल खटोड़, सरपंच संघ अध्यक्ष भेरू सिंह चुंडावत, पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र काबरा बोराणा,भाजपा मंडल मंत्री गणपत टांक, महामंत्री रघुवीर सिंह चुंडावत, भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉक्टर सत्यनारायण सत्य ने किया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य रमेश चंद्र रेगर, बंसी लाल सालवी, भंवर लाल सालवी सहित सैकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया ।