वैस्विक शिखर सम्मेलन में रायपुर से इन्जीनियर छीपा ने किया प्रस्थान
रायपुर (राधेश्याम वैष्णव)29सितम्बर,वैश्विक शिखर सम्मेलन में जल संरक्षण पर वार्ताकार के रुप मे इंजीनियर छिपा ने किया प्रस्थान , प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन, आबू रोड़ पर आज दिनांक 29 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2018 तक आध्यात्मिक, विज्ञान और पर्यावरण पर वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इस विश्व स्तरीय आयोजन में रायपुर (भीलवाड़ा) निवासी इंजीनियर रामेश्वर लाल छिपा "जल संरक्षण" पर अपनी वार्ता प्रस्तुत करेंगे। जानकारी के अनुसार इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में अध्यात्म, विज्ञान और पर्यावरण से जुड़ी हस्तियाँ भाग लेंगी। विशेष रुप से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व पत्नी व एक्ट्रेस माला मैपल, नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलूसेगुन ओबासांजो विशेष मेहमान के रूप में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में विश्व की पर्यावरण से जुड़ी हस्तियों का सम्मान किया जाएगा। सबसे प्रमुख बात यह है कि इस विश्व स्तरीय शिखर सम्मेलन में रायपुर उपखण्ड मुख्यालय का रहने वाला सेवानिवृत्त इंजिनियर रामेश्वरलाल छीपा जलसंकट से विश्व को निजात दिलाने के उपायों पर अपनी वार्ता देने के लिए आज प्रस्थान किया।
