खेमाना मैं लोकार्पण
रायपुर (रामनिवाससेन) विकास कार्य में खेमाणा ग्राम पंचायत का जिले में कोई सानी नहीं है। इस ग्राम पंचायत ने राजस्थान एवं केंद्र सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक तन और मन से पहुंचाया है। इसलिए आज एक साथ 7 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करने का अवसर मिला है। अन्य ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी खेमाणा ग्राम पंचायत से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र में राजस्थान एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को तन और मन से आम जन तक पहुंचाने में कार्य करना चाहिए। उक्त विचार सांसद सुभाष बहेड़िया ने खेमाणा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र परिसर स्थित नव निर्मित सभागार में विकास कार्यों के लोकार्पण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से उपस्थित सैकड़ों महिला-पुरुषों के समक्ष व्यक्त किए। बहेड़िया ने कहा कि जब भी राज्य और केंद्र सरकार की नई योजनाएं प्रारंभ हुई है इस ग्राम पंचायत ने उस में उत्साह से भाग लेकर कार्य किया है। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर बीआर चौधरी ने की। समारोह के अति विशिष्ट अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर रतनलाल जाट थे। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति की प्रधान यशोदा जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश टांक, उप प्रधान चंद्र प्रकाश जैन, पर्वत सिंह चुंडावत, रघुवीर सिंह चुंडावत, गोवर्धन लाल गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, थे। वर्षा की निरंतरता के चलते उद्घाटन समारोह में काफी व्यवधान हुआ। समस्त अतिथि जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को सराहा। खेमाणा ग्राम पंचायत के सरपंच माया जाट ने समस्त अतिथियों का तिलक माल्यार्पण एवं साफा बंधन से स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वार्ड पंच मोतीलाल सोनी, डॉक्टर मुरलीधर सोनी, ग्राम विकास अधिकारी मुरलीधर वैष्णव, समाजसेवी बद्री लाल जाट सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।