कस्बे में खाली पड़े डॉक्टरों के पद के लिए मैं कुछ नहीं कर सकता - डॉ चौधरी
गंगापुर - कस्बे में आज युवा जागृति मंच के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के सहाड़ा विधायक डॉक्टर बालूराम चौधरी को गंगापुर रेफरल चिकित्सालय में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद की पूर्ति करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। दूसरी बार सहाड़ा विधायक को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया। लेकिन विधायक डॉक्टर चौधरी ने कहा कि डॉक्टरों के खाली पदों की पूर्ति के लिए मैं कुछ नहीं कर सकता, और जो डॉक्टर अभी कार्यरत हैं आप लोग कहो तो उनको भी यहां से हटा दूं। विधायक और मंच के पदाधिकारियों के बीच चिकित्सालय की समस्या को लेकर बहस भी हुई। लेकिन विधायक ने एक नहीं सुनी। मंच के पदाधिकारी राम प्रसाद माली ने बताया कि विधायक जनता की समस्या का समाधान करने की बजाय और लिख कर दे रहे हैं कि स्थानीय चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टरों को भी हटा दे, डॉक्टरों के खाली पड़े पदों पर पूर्ति के लिए मैं कुछ नहीं कर सकता। विधायक द्वारा दिए गए बयान के बाद मंच के पदाधिकारी व क्षेत्रीय भाजपा के नेता स्तब्ध रह गए। इस दौरान विधानसभा प्रभारी राजा साथ वैष्णव, मंडल अध्यक्ष लादूलाल मेहता, प्रकाश टांग, भेरु लाल जाट सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
१ सहारा विधायक को ज्ञापन देते मंच के पदाधिकारी