राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रायपुर के वार्षिक चुनाव14अक्टूबर को
रायपुर 12 अक्टूबर (राधेश्याम वैष्णव)राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रायपुर के वार्षिक चुनाव 14 अक्टूबर रविवार को प्रातः 10:00 बजे राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर के प्रांगण में होंगे। चुनाव अधिकारी स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश टांक व चुनाव पर्यवेक्षक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदशा जागीर के प्रधानाचार्य सुणाराम यादव होंगे। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र वैष्णव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस शिक्षक संघ के वार्षिक चुनाव के प्रति शिक्षकों में अपार उत्साह है।