गल्यवाड़ी भैरूनाथ के मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या17अक्टूबर को

रायपुर 15 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गल्यावड़ी के भेरुजी मंदिर प्रांगण में 17 अक्टूबर, बुधवार को विशाल भजन संध्या होगी। जिसमें भजन गायक नरेश प्रजापत, राजू रावल, श्रवण सेंदरी भजन प्रस्तुत करेंगे। डांसर के रूप में माया अजमेरी, हन्सा रंगीली, ममता रंगीली, रमेश कुमावत डांस प्रस्तुत करेंगे। भेरूनाथ मंदिर के भोपा गोपीलाल गुर्जर ने बताया कि इस विशाल भजन संध्या का संचालन गौ भक्त डालचंद कुमावत करेंगे। भजन संध्या का शुभारंभ 17 अक्टूबर, बुधवार को रात्रि 8:00 बजे भेरुजी बावजी की महाआरती के साथ प्रारंभ होगा।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक