शुद्ध पेयजल हेतु 20 लीटर प्युरीफाइड भेंट

रायपुर 3 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के घाटी स्थित समाज कल्याण छात्रावास में रायपुर ग्राम पंचायत के उप सरपंच हारून मोहम्मद छिपा ने छात्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 20 लीटर का प्यूरीफाइड उपलब्ध करवाया है। उप सरपंच एवं भामाशाह हारून मोहम्मद छिपा ने कहा कि शुद्ध पेयजल पीने से छात्रों को किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी। जिससे छात्र स्वस्थ रहकर अपना भविष्य संवार सकेंगे। इस अवसर पर राजीव गांधी युवा ब्रिगेड के वासुदेव सिंह बाड़ी, थला ग्राम पंचायत के समाजसेवी मदनलाल गर्ग, छात्रावास प्रभारी कानाराम, एडवोकेट जाकिर मंसूरी बोराणा सहित छात्रावास के 50 छात्र उपस्थित थे ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक