विधानसभा चुनाव2018को लेकर विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन

रायपुर 22 अक्टूबर (राधेश्याम वैष्णव)उपखंड मुख्यालय सहित तहसील क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में विधानसभा आम चुनाव 2018 के संदर्भ में मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए छात्र-छात्राओं की विशाल रैलियों का आयोजन किया गया। रेलिया विद्यालय से प्रारंभ होकर आम मतदाताओं को जागरूक करती हुई पुनः विद्यालय परिसर पहुंच सभा में तब्दील हुई। इसी तरह समस्त विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 10 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर ईवीएम वीवीपट मशीनों के बारे में विस्तार से बताया । क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक/ माध्यमिक/ उच्च प्राथमिक/ प्राथमिक विद्यालय रायपुर, सगरेव, थला, बागड़, बागोलिया, केमुनिया, भींटा, भटेवर, सूरजपुरा, खुटिया, नारायण खेड़ा, नांदसा सहित समस्त विद्यालयों में कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किए गए।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक