हनुमान मंदिर पुजारी सुवादास वैष्णव की समाधि पर पर्वती ग्रामवासियों कीऔऱ से वैष्णव परिवार को 81000/-का सहयोग
रायपुर 21 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के नान्दशा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम पर्वती में स्वर्गीय सुवा दास वैष्णव पिता रूपदास निवासी पर्वती का गत दिनों निधन हो गया था । जिसकी आज शाम 6.00 बजे समाधि निकाली गई। समाधि यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गो से होती हुई पगलिया स्थल पहुंची जहां ग्राम के प्रमुखों ने पूजा अर्चना कर वैष्णव परिवार को ₹81,000 का नगद सहयोग प्रदान किया। ग्राम वासियों ने बताया कि स्वर्गीय सुवादास वैष्णव पर्वती ग्राम के हनुमान मंदिर के पुजारी थे। उनकी समाधि पूजन में समस्त ग्रामवासियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।