रावण दहन रायपुर खेलमैदान में रात्री9:15बजे किया जायेगा

रायपुर 19 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के खेल मैदान मैं चारभुजा मित्र मंडल द्वारा विशाल रावण का दहन रात्रि 9:15 बजे किया जाएगा। चारभुजा मित्र मंडल के सदस्य हितेश त्रिवेदी ने बताया कि 8:30 बजे विशाल आतिशबाजी के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आरंभ होगा जो 9:15 बजे पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी के तीर कमान के द्वारा रावण दहन होगा। चारभुजा मित्र मंडल के सदस्य एवं नामदेव आर्ट्स के प्रोपराइटर पेंटर हेमंत नामदेव ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से कस्बे में रावण निर्माण का कार्य प्रतिवर्ष कर रहा हूं। इससे पूर्व मध्य प्रदेश में भी मेरे द्वारा रावण के पुतले का निर्माण किया जाता था। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहन में तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों सहित हजारों की संख्या में कस्बे के महिला पुरुष युवक युवतियां भाग लेंगे । रावण बहन को लेकर तहसील क्षेत्र में अपार उत्साह नजर आ रहा है । चारभुजा मित्र मंडल रायपुर के निम्न सदस्यों का रावण दहन कार्यक्रम में विशेष सहयोग मिल रहा है जिनमें राजकुमार काबरा, गोविंद सेन, श्रीकांत त्रिवेदी, संजय सोनी, आदित्य त्रिवेदी, बंटी सेन, पवन त्रिवेदी, राहुल प्रजापत, अनिल लक्षकार, अंशुल त्रिवेदी, दीपक प्रजापत आदि हैं।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को