पंचायतीराज कर्मचारियो के आन्दोलन के समर्थन मे रायपुर सरपंच संघ भी उतरा
रायपुर 1 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद द्वारा राजस्थान के समस्त पंचायती राज कर्मचारियों के साथ आज तक विभिन्न मांगों को लेकर 9 बार समझौता किया गया। लेकिन उस समझौते के बावजूद आज तक लिखित में किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया। जिससे ग्राम सचिव पिछले माह कि 12 तारीख से आंदोलनरत हैं ।राजस्थान सरकार द्वारा पंचायती राज कर्मचारियों के पक्ष में किसी प्रकार का लिखित आदेश जारी नहीं करने से ग्राम पंचायतों में राजस्थान सरकार के समस्त लोक कल्याणकारी योजनाओं का एवं विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है जिससे रायपुर ब्लॉक सरपंच संघ 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं एवं समस्त कार्यों का बहिष्कार करेगा एवं पंचायती राज के कर्मचारियों का समर्थन करेगा । सरपंच संघ के अध्यक्ष भेरू सिंह चुंडावत ने बताया कि पूरा संघ पंचायती राज्य कर्मचारियों के साथ है। पंचायत समिति क्षेत्र की किसी भी ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का व 3 अक्टूबर को जल स्वावलंबन के समस्त कार्यों के लोकार्पण समारोह का भी पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।