असत्य पर सत्य की विजय विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया

रायपुर 19 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)विजयदशमी के उपलक्ष में रावण दहन का कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान प्रांगण में रात्रि 9:30 बजे हुआ जिसमें पूर्व विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी ने तीर कमान से रावण दहन प्रारंभ किया। इस अवसर पर सरपंच रेखा तातेला, पूर्व उप प्रधान राजेंद्र त्रिवेदी, पूर्व उप प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय सिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह पुलिस थाना अधिकारी दातार सिंह सहित बड़ी संख्या में हजारों महिलाओं पुरुषों उपस्थित थे। धूम धूम करते हुए रावण को जलते हुए देखकर लोगों में अपार उत्साह था। ताली बजाकर रावण दहन का स्वागत किया। जय श्रीराम के नारों से खेल मैदान गूंज उठा ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को