भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एल. एन. डाड.के प्रथम बार रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत



रायपुर 19 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एल.एन.डाड के प्रथम बार रायपुर आने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक भरत वैष्णव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत, संकल्प सिद्धि के विधानसभा प्रभारी नाथू लाल शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संयोजक रईस पठान, विद्यालय इकाई अध्यक्ष भरत माली, सहसंयोजक किशन सिंह चुंडावत सहित सैकड़ों विद्यार्थी परिषद के सदस्य उपस्थित थे, भाजपा जिलाध्यक्ष डाड ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी चुनाव में सिर्फ कमल ही खिलना चाहिए। सबको कमल के लिए कार्य करना है किसी व्यक्ति के लिए नहीं। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कई बार जय श्रीराम के उद्घोष लगाए। 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को