नवरात्रि महोत्सव पर मूर्ति स्थापना कर गरबा नृत्य का किया शुभारंभ

रायपुर10अक्टूबर(राधेश्याम वैष्णव)कुम्हार मोहल्ला स्थित आवड़ा चौक पर माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना पंडित राधेश्याम वैष्णव ने मंत्रोच्चारण कर।श्री भैरू लाल जी प्रजापत, इंदर मल जी शर्मा, लक्ष्मी लाल जी वर्मा,बाबूलाल जी तेली,व अमर चन्द जी सुथार द्वारा की गई ।रास्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल रायपुर के अध्यक्ष शान्ति लाल प्रजापत, व कार्यकर्ता गोविन्द तेली, राहुल भाटी, मांगी लाल सुथार,नारायण प्रजापत, नारायण वैष्णव, जगदीश प्रजापत, व सैंकड़ों माताओँ बहनों, बच्चों, मोहल्ले वासियों द्वारा माताजी की आरती की गई।मुख्य अतिथि अंतरास्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के सन्त श्री युक्तिराम जी महाराज ने दीप प्रज्वलन कर गरबा नृत्य का शुभारंभ किया गया ।मंच संचालन श्री विशाल जी वैष्णव ने किया।

तहसील क्षेत्र के नाथड़ियास ग्राम पंचायत मुख्यालय के होली का स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चावंडा मित्र मंडल द्वारा नवरात्रि के महोत्सव पर मूर्ति स्थापना कर गरबा नृत्य का शुभारंभ किया।इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लादू लाल  पितलिया,भेरू लाल , सरपंच  लहरू लाल  जाट,सुख लाल  सुथार,वार्डपंच  नंदराम  पारीक, मगनी राम  जाट सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।इन सभी अतिथियों का चावंडा मित्र मंडल के कार्यकर्ता राजू लाल रेगर ,पिंटू लाल खटीक,किशन खटीक,श्रवण रेगर, दिनेश जायसवाल,संपत रेगर,मोहन खटीक आदि कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।


10 अक्टूबर क्षैत्र के नान्दशा ग्राम पंचायत  के  प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बाड़िया माता के नवरात्रि घट स्थापना मंत्रोच्चार के साथ की गई। साथ ही ग्रामीण अंचलों मे भी नवरात्रि को लेकर  नवदुर्गा मित्र मण्डल द्वारा नकलिया बस्ती व चावण्डा नवयुवक मित्र मण्डल द्वारा गढ का चौक नान्दशा जागीर मे भी मां के घट स्थापना की गई व सभी स्थानों पर नवरात्रि के नौ ही दिन डाण्डिया घरबा नृत्यों का आयोजन किया जाएगा।कस्बे के आवड़ा चौक में भी घट स्थापित कर गरबा न्रृत्य प्रारंभ हुआ।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को