नवरात्रि महोत्सव पर गरबा नृत्य का समापन
रायपुर19अक्टूबर(राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के आवड़ा चौक पर चल रहे गरबा नृत्य का समापन समारोह बड़े ही भव्य रूप से मनाया गया।समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच साहिबा श्रीमति रेखा तातेला,विशिष्ट अतिथि विशाल भट्ट, दिनेश तंवर, दिनेश माली भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष, कल्पना शर्मा,मुकेश शर्मा, सुनिल नुवाल,प्रसिद्ध समाजसेवी एवं गौभक्त लादू लाल पीतलिया आदि महँगे मेहमानों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।राष्ट्रीय बजरंगदल, राष्ट्रीय हिंदू परिषद औऱ ऑगड़िया बालाजी मित्र मंडल द्वारा आये हुए मेहमानों का फूलमाला एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत सत्कार किया गया।गरबा नृत्य में मोहल्ले की माताओं बहनों औऱ भाइयों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।सभी का उत्साह देखने लायक था।समाजसेवी एवं गौभक्त लादूलाल पीतलिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में उत्साह का संचार होता है मातारानी की कृपादृष्टि हम सभी भक्तों पर सदैव बनी रहती है।बालाजी मित्र मंडल द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पारितोषिक भी रखा गया, जिसमें महिलाओं में प्रथम स्थान पर श्रीमती रामकन्या वैष्णव, द्वितीय स्थान पर सुश्री गायत्री सुथार, तृतीय स्थान पर मीनाक्षी वर्मा रही।पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी लाल वर्मा, द्वितीय स्थान पर गोविंद तेली, तृतीय स्थान पर पिन्टू रेगर रहे।सभी को मुख्य अतिथि रेखा तातेला द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया।जितने भी माताओं बहनों और भाइयों ने गरबा नृत्य में भाग लिया उन सभी को सांत्वना पुरस्कार श्री अरिहंत जी सुखलेचा की तरफ से प्रदान किया गया।