वैस्विक शिखर सम्मेलन में छीपा का हुआ सम्मान
रायपुर 1अक्टूबर (राधेश्याम वैष्णव),हमारे सम्मानीय निष्ठावान सरल स्वभाव के धनी श्री रामेश्वर जी भाईसाहब ने पर्यावरण के क्षैत्र में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा आयोजित आध्यात्मिक विज्ञान और पर्यावरण पर वैश्विक शिखर सम्मेलन मे "जल संरक्षण " विषय पर अपने विचार रखे । इस अवसर पर देश विदेश के पर्यावरण के क्षैत्र में कार्य करने वाली हस्तियों का सम्मान किया गया । इस सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस श्री दीपक मिश्रा भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति की पुर्व पत्नी अभीनेत्री माला मैपल नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति ओलूसेगुन ओबासांजो विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित रहें । रामेश्वर जी छीपा का इस सम्मेलन में सम्मान किया गया । छीपा जी का यह सम्मान हमारें सम्पूर्ण क्षैत्र के लिये गौरव का विषय है आप इसी प्रकार प्रगति के पथ अग्रसर रहें ।