राजस्थान शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर
रायपुर 12 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रायपुर के वार्षिक चुनाव को लेकर तहसील क्षेत्र के आशाहोली, नाहरी, नारायण खेड़ा, सगरेव, थला, बागोलिया आदि ग्राम पंचायतों में तेज बहादुर सिंह चारण, झडोल, गलवा में राधेश्याम जीनगर, मोखुंदा, कोट, बागड़, पिता का खेड़ा आदि में केसूराम रेगर व भगवान सिंह चारण 14 अक्टूबर रविवार को वार्षिक चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। शिक्षक-सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए वर्ष भर के शिक्षक संघ द्वारा किए गए कार्यों को गिना कर अपने पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।