अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

कोशीथल 11अक्टूबर(रामनिवास सेन), कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जिसमें प्रार्थना से लेकर पूरी छुट्टी तक छात्राओं द्वारा विद्यालय का संचालन किया गया। छात्राओं को ही प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों की शिक्षण की जिम्मेदारी दी गई। छात्राएं बतौर शिक्षिका के रूप में कक्षा में पहुंची एवं बच्चों को शिक्षण कार्य करवाया। छात्राओं द्वारा रंगोली, पोस्टर,मौखिक अभिव्यक्ति व अपने विचारों की लिखित अभिव्यक्ति सहित अनेक विषयों पर अपने विचार प्रकट किए। विद्यालय की छुट्टी से पूर्व समस्त छात्राओं से उनके आज के अनुभव जाने गए। सभी छात्राओं से भविष्य में उनके केरियर के बारे में पूछा गया जिस पर छात्राओं ने शिक्षिका के रूप में अपना भविष्य तय करने का निर्णय किया। समस्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान प्राध्यापक फारुकबेग मिर्जा, भेरुलाल बलाई, प्रतिभा तिवारी, ममता जीनगर, संजय पालीवाल, लक्ष्मण सिंह शेखावत, रमेशचंद्र वैष्णव,बद्रीलाल लौहार कंचन सोनगरा आदि उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को