महात्मा गाँधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

रायपुर 2अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के नान्दशा ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती कक्षा 12के छात्र-छात्राओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।संचालन कक्षा 12के छात्र पंकज जाट ने किया तथा 6से12 तक के छात्रों ने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन से जुड़ी एनेक घटनाओं  व प्रसंगों के बारे मे विस्तार से बताया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य सुणाराम यादव ने सभी छात्रों को महापुरूषों के पद चिन्हों पर चलने के लिए बताया।कार्यक्रम में व्याख्याता अविनाश कोठारी, व.अ.चम्पालाल मेगवंशी,जयश्री टाक,जगदीश चंद्र लौहार, जगदीश चन्द्र बलाई,वेणुगोपाल सेनी, वीरेंद्र सिंह चुण्डावत, रामचन्द्र बलाई,गोपाल सिंह, नीलम सालावत,गोविंद दाधीच सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।इसी तरह अन्य स्थानों पर भी उत्सव आयोजित ।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को