बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है------आचार्य
रायपुर 15 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें इस कार्य को सेवा मान करके करना चाहिए। उक्त विचार जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर ओम प्रकाश आचार्य ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधानाचार्य राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय, रायपुर के प्रधानाचार्य एजाज़ हुसैन शेख ने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है हमें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए ।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह चारण, राष्ट्रीय बाल साहित्यकार डॉ.सत्यनारायण सत्य थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के तिलक माल्यार्पण दीपप्रज्वलन से हुआ। मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश टांक, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण जाट, गिरधारी लाल कुमावत,नरपतसिंह राठौड़, करण जाट ने सभी अतिथियों का स्वागत तिलक-माल्यार्पण से किया।विशिष्ट अतिथि वैष्णव, चारण,डा.सत्य ने भी संबोधित किया। मॉडल स्कूल के शिक्षक मंजूर हुसैन, बाल शंकर दाधीच, ममता शर्मा आदि को मोमेंटो देकर अतिथयों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शंभूलाल टॉक बागड़, पंडित गोपाल लाल त्रिवेदी, प्राध्यापक सुरेंद्र वैष्णव महेंद्रगढ़, रोशन लाल जाट सूरजपुर, भेरुलाल बराला छातोल, भागचंद खटीक बागोलिया, ग्यानमल खटीक, कन्हैया लाल जाट केमुनिया,नारायणसिंह रावणा राजपूत, कर्मा शर्मा, प्रिया सकलेचा सहित मॉडल स्कूल के अभिभावक, शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छात्र राजवीरसिंह राठौड़ ने किया ।