श्रेष्ठ छात्रा प्रतिभाओं को लैपटॉप वितरित
रायपुर 2 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह में तहसील क्षेत्र की श्रेष्ठ छात्रा प्रतिभाओं को लैपटॉप देखकर सम्मानित किया गया । समारोह राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में हुआ जहां मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर बीआर चौधरी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान यशोदा जाट ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री रघुवीर सिंह चुंडावत मोखुंदा ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल लाल सोनी थे।