अनिवार्य रूप से मतदान जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकाली

रायपुर 26 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के मोखुंदा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से छात्राओं की साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली के माध्यम से आम लोगों को विधानसभा आम चुनाव 2018 में अनिवार्य रुप से मतदान करने के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। प्राध्यापक किशन लाल खटीक ने बताया कि रैली बस स्टैंड, जैन मंदिर, सोनी मोहल्ला, रेगर मोहल्ला होते हुए पुनः  विद्यालय परिसर पहुंची जहां मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश कुमावत, पवन सुथार, किशन लाल बलाई सहित विद्यालय परिवार उपस्थित था। इसी तरह तहसील क्षेत्र के नांदशा जागीर ग्राम में भी गिरधारी मुंडोतिया व रामचंद्र बलाई के नेतृत्व में विशाल साइकिल रैली निकाली गई जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से गुजरी एवं मतदान का संदेश दिया। रायपुर खंड मुख्यालय पर प्रधानाचार्य एजाज हुसैन शेख के नेतृत्व में रैली निकाली गई जो बस स्टैंड, रामद्वारा चौक, बाजार की कुई, आवड़ा चौक होते हुए विद्यालय पहुंची।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को