अखिल भारतीय वैष्णव वैरागी परिषद का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन
रायपुर 24 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के मटुनिया ग्राम स्थित राडा जी मंदिर परिसर में अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी परिषद का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके वैष्णव, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वैष्णव का सहाड़ा रायपुर विधानसभा वैष्णव युवा समिति के संरक्षक रमेश चंद्र वैष्णव, अध्यक्ष किशन दास वैष्णव, कोषाध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव सहित कार्यकारिणी द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवं वैष्णव समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, समाज को संगठित करने, शिक्षित करने आदि का संकल्प लिया ।