शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर अपना-अपना पक्ष मजबूत करने में लगे शिक्षक
रायपुर 13 अक्टूबर तहसील क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों में स्थित समस्त विद्यालयों के शिक्षकों को 14 अक्टूबर, रविवार को होने वाले शिक्षक संघ के चुनाव में अपना अपना पक्ष मजबूत करने के लिए शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तेज बहादुर सिंह चारण अध्यक्ष पर अपनी दावेदारी जताते हुए शिक्षकों से सघन संपर्क में लगे हुए हैं। उनके साथ राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद्र वैष्णव, तहसील मंत्री राधेश्याम जीनगर, जिला महासमिति सदस्य भगवान सिंह चारण, प्रदेश प्रतिनिधि केशुराम रेगर, रोशन लाल कुमावत, नारायण लाल कुमावत, नरपत सिंह चुंडावत सहित अनेक शिक्षक संपर्क कर 14 अक्टूबर रविवार को आयोजित होने वाले चुनाव में अपना समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश टांक ने बताया कि प्रातः 8:00 बजे से ही चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी जो शाम 5:00 बजे तक चलेगी। चुनाव में निष्पक्षता रखने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नान्दशा जागीर के प्रधानाचार्य सुणाराम यादव होंगे।