चम्बल परियोजना की मंथर गति चिंता का विषय



रायपुर 28 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)इस वर्ष क्षेत्र में बहुत कम वर्षा होने से आम लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। जलदाय विभाग की पेयजल टंकियों के निर्माण में धीमी गति को देखकर तो यही लगता है कि आने वाला समय पेयजल के लिए आम जनता को बहुत तड़पा सकता है। इस क्षेत्र के बाशिंदे जलदाय विभाग की घोर लापरवाही से वाकिफ हैं। कस्बे की ही पेयजल आपूर्ति की समस्या को ले लो प्रतिवर्ष ग्रीष्म काल आता है और अव्यवस्थित पेयजल आपूर्ति के कारण कस्बे में पेयजल का कई मोहल्लों में संकट बना रहता है। जबकि अन्य वर्षों में पेयजल की उपलब्धता बहुतायत से थी लेकिन विभागीय अधिकारी अपने आप को जनप्रतिनिधियों से भी ऊपर समझते हुए जनता की आवाज को तवज्जो नहीं देते हैं जिससे आमजन पीड़ित है। इन दिनों क्षेत्र में जगह-जगह चंबल परियोजना के तहत पेयजल की टंकियों का निर्माण मंथर गति से किया जा रहा है जो हम सबके लिए चिंतनीय है।समय रहते पीएचईडी विभाग के अधिकारी नहीं चेते तो आने वाला  समय आमजन के लिए बहुत भयवाह होगा।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को