स्थानांतरण एवं नवनियुक्ति को लेकर स्नेहभोज का आयोजन

रायपुर 6 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के गलवा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय- रालीखेड़ा मे अध्यापक नरेंद्र मीणा के स्वयं के दौसा जिले में स्थानांतरण होने से एवं पत्नी मनीषा मीणा के अध्यापिका पद पर नवनियुक्त होने को लेकर स्नेह भोज का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों सहित झड़ौल व गलवा क्षैत्र के शिक्षकों ने भाग लिया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रालीखेड़ा के प्रधानाध्यापक गोविंद सिंह चुंडावत ने बताया कि इस खुशी के अवसर पर स्नेह भोज के आयोजन में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह चारण, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव, तहसील मंत्री राधेश्याम जीनगर, गलवा पीईओ उमेशदत्त दाधीच सहित कईं शिक्षकों ने भाग लिया।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक