जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते रायपुर कस्बा पेयजल संकट से जूझ रहा है

रायपुर 21 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे में गहराते जल संकट की ओर जलदाय विभाग का ध्यान नहीं होने से वर्षा काल गुजरने के बाद भी जल संकट का साया बना हुआ है। इन दिनों क्षेत्र के समस्त पेयजल स्रोत सूखे पड़े हुए हैं एवं कस्बे का मुख्य पेय जल स्रोत लड़की बांध भी खाली पड़ा हुआ है। जिससे रायपुर कस्बा पेयजल संकट से जूझ रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते कस्बे की पेयजल समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिए जाते हैं कि कस्बे की पेयजल समस्या ठीक कर दी जाएगी लेकिन कई वर्ष गुजर जाने के बाद भी कस्बे की पेयजल समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। समय रहते इस समस्या के समाधान की ओर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो शीतकाल में भी लोगों को पेयजल के लाले पड़ेंगे। इस संबंध में ग्रामवासियों ने बताया कि इस समस्या का समाधान जिम्मेदारी के साथ अधिकारियों ने नहीं किया तो आने वाले समय में बहुत भयावह स्थिति होगी। प्रति सप्ताह उपभोक्ताओं को टैंकरों के माध्यम से पेयजल समस्या का समाधान टैंकर वालों को मोटी रकम देकर के करना पड़ रहा है। इस समस्या का सामना करने के लिए अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को