लकवाग्रस्त रोगियों के लिये बाडिया माता जी वरदान सिद्ध हो रही है

रायपुर 17अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाड़िया माता मंदिर में इन दिनों नवरात्रों के चलते भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माता के दर्शन कर रहे हैं। प्रतिवर्ष यहां नवरात्रि पर विशाल मेला लगता है जिसमें भी लोग बड़ी संख्या में आते हैं। यहां मान्यता है कि लकवा ग्रस्त रोगियों के लिए बाड़िया माता वरदान सिद्ध हो रही है । नवरात्रि पर ही नहीं यहां प्रति शनिवार रविवार हजारों की संख्या में लकवा ग्रस्त श्रद्धालु आकर लाभ प्राप्त करते हैं एवं माता के समक्ष की गई मन्नत को पूरी करते हैं। माता के दरबार में केवल रायपुर तहसील क्षेत्र के ही नहीं बल्कि अन्य राज्य में निवास करने वाले भी अपने काम धंधे को छोड़कर नवरात्रि के अवसर पर एक बार आकर माता की चौखट पर धोक लगाते हैं। बाड़िया माता के पुजारी भेरूलाल गुर्जर ने बताया कि नवरात्रि पर प्रतिदिन रात्रि को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाता है जिस में भी हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। प्रतिदिन माता के दरबार में सुबह और शाम आरती होती है जिसमें श्रद्धालु भाग लेते हैं। कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं जो 9 दिन तक माता के दरबार में रहकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं । इस परिसर में समस्त समाजों की बड़ी बड़ी धर्मशालाएं बनी हुई है जो इन दिनों श्रद्धालुओं से भरी हुई है आज अष्टमी को जमे की रात है आज हजारों की संख्या मे भक्त मां के दरबार मे पूरी रात्रि जागरण करेंगे व दोपहर 2बजे जवारे विसर्जन किए जाएंगे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को