जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया "आचार्य"ने
रायपुर 4 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे में प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा में राजस्थान सरकार के आमूलचूल परिवर्तन के तहत प्रथम बार जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की गई। जिला शिक्षा अधिकारी पद पर नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश आचार्य ने आज राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आचार्य का राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव ब्लॉक अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह चारण, प्रधानाचार्य एजाज हुसैन शेख, शिक्षक संघ के सचिव राधेश्याम जीनगर प्रभु दयाल योगी भेरूलाल शर्मा सहित कई शिक्षकों ने प्रथम बार ब्लाक पर आए जिला शिक्षा अधिकारी का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। जिला शिक्षा अधिकारी आचार्य ने कहा कि में क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एवं शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा ।