रायपुर शिक्षक संघ चुनाव सम्पन्न तेजबहादुर सिंह चारण बने अध्यक्ष

रायपुर 14 अक्टूबर,(राधेश्याम वैष्णव) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा रायपुर के प्रातः 10:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया राजकीय महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर के सभागार में प्रारंभ हुई जो शाम 6:00 बजे तक परिणाम तक पहुंच पाई। जिसमें अध्यक्ष पद पर तेज बहादुर सिंह चारण, मंत्री राधेश्याम जीनगर, सभा अध्यक्ष प्यार सिंह चुंडावत, उप सभा अध्यक्ष रोशन लाल कुमावत  व लक्ष्मण लाल जाट, उपाध्यक्ष खेमराज बलाई, उपाध्यक्ष महिला किरण शर्मा, महिला मंत्री मधुबाला सुवालका, कोषाध्यक्ष घनश्याम दाधीच, प्रदेश प्रतिनिधि नरपत सिंह चुंडावत व केसू राम रेगर, जिला प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चुंडावत, भगवान सिंह चारण, नारायण लाल कुमावत, जमना दास वैष्णव, पंचायत समिति शिक्षक प्रतिनिधि विकास कुमार चुने गए । चुनाव अधिकारी नरेश टांक व चुनाव पर्यवेक्षक सुणाराम यादव ने बताया कि शाम  3:00 बजे से  5:00 बजे तक कुल 230  मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया  जिसमें  अध्यक्ष पद पर तेज बहादुर सिंह चारण को 116 मत मिले जबकि  अपने प्रतिद्वंदी  ईश्वर कुमावत को  113 मत मिले । सभी विजेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई ।इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव का सानिध्य रहा। अंत में सभी विजेताओं को तहसील क्षेत्र के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को