स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर रोगियों को फ़ल वितरित

रायपुर 12 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)भाजपा की संस्थापक सदस्या एवं सादगी की प्रतिमूर्ति, कार्यकर्ताओं की हितैषी स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में अलग-अलग वार्डो में भर्ती रोगियों को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ मीरा किराड़ के नेतृत्व में फल वितरण किए गए। चिकित्सालय में भर्ती महिला रोगियों को फूल मालाएं भी पहनाई गई। चिकित्सालय परिसर में भजन कीर्तन भी महिलाओं द्वारा किए गए । इस दौरान वार्ड पार्षद सपना टॉक सहित भाजपा की महिला सदस्याएं उपस्थित थी। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को