मुकेश मेवाड़ा बने राष्ट्रीय युवा महासभा कलाल समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी
रायपुर 24 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)अखिल भारतीय मेवाड़ा कलाल युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश शाह मेवाड़ा ने मोखुंदा निवासी मुकेश मेवाडा को राष्ट्रीय युवा महासभा कलाल समाज का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश शाह मेवाड़ा ने मुकेश मेवाडा को प्रदेश कार्यकारिणी सहित जिला, विधानसभा एवं ग्राम कार्यकारिणी गठन कर उन्हें सक्रिय करने के निर्देश प्रदान किए ।