श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समापन माहेष्वरी समाज ने किया करण महाराज का सम्मान

रायपुर 17 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के माहेश्वरी पंचायत समाज भवन में महेश्वरी समाज द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथाआयोजित की  गई।कथा के अंतिम दिन  सभागार में उपस्थित महिला पुरुषों को करन महाराज लेसवा ने कहा कि नारी का बिना किसी कारण रात को बाहर घूमना शास्त्र विरुद्घ है । सुदामा चरित्र सुनने से दरिद्रता दूर होती है। नियम बनाने वाले नियम का पालन करेंगे तो पूरा देश नियम पर चलेगा। बुरा समय आनंद से निकालना है तो भगवान का नाम लेना चाहिए। अर्जुन सुभद्रा विवाह सहित अनेक प्रसंगों का संगीतमय श्रवण कर श्रोता भाव-विभोर हो गये। थाली भरने लाई रे खींचड़ो  ऊपर घी की बाट की ..........भजन पर श्रोता झूम उठे।महा आरती के साथ भागवत कथा का समापन हुआ। इस दौरान माहेश्वरी समाज व महिला मंडल द्वारा करन महाराज का शाल ओढाकर सम्मान किया गया। कथा में सोहनलाल मून्दड़ा, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल खटौड़,भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचन्द्र वैष्णव, जगदीश प्रसाद झंवर,भगवान स्वरुप मून्दड़ा, भंवरलाल काबरा, ओम प्रकाश झंवर, राधेश्याम काबरा,  भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष झंवर, सुनीता झंवर महिला मंडल अध्यक्ष,  श्यामलाल सामरिया, मुकेश त्रिवेदी, रामेश्वर लाल शर्मा, माधव प्रसाद त्रिपाठी, जगदीश दाधीच, राजकुमार काबरा, बाबू लाल माली सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को