राणा पुंजा की शोभायात्रा का आशाहोली मे भव्य स्वागत
रायपुर 5 अक्टूबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के पिता का खेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय से भील समाज की विशाल मोटर साईकिल शोभायात्रा तहसील क्षेत्र के बोराणा, रायपुर, नाहरी, आशाहोली, नारायण खेड़ा सहित अनेक ग्रामों में पहुंची। शोभा यात्रा में 1500 मोटरसाइकिलें थी। जिन पर 2500 भील समाज के युवा राणा पूंजा अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का मुख्य आकर्षण राणा पूंजा के वेश में विशाल झांकी थी जिस से आम लोगों ने कौतूहल पू्र्वक देखा। रायपुर उपखण्ड मुख्यालय सहित आशाहोली ग्राम में पूर्व सरपंच देवीलाल जाट के नेतृत्व में रैली का भव्य स्वागत किया गया। गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। पेयजल की व्यवस्था की गई। रैली सुवाणा पंचायत समिति के छापरी ग्राम स्थित रामदेव मंदिर पहुंची।इस दौरान रधुनाथ सिंह, शिव सिंह, कालू भोपा, रतन लाल जाट शिवनाथपुरा, रतनलाल जाट, रियाड़, शंकर भोपा, सुखलाल जाट, ऊंकार गाडरी, मुकेश जाट बकाण, रोशन गुर्जर बकाण, मांगीलाल भील, कालू भील, मिया राम भील सहित सैकड़ों ग्रामवासियों ने स्वागत अभिनंदन समारोह में भाग लिया। इस विशाल रैली में भील समाज राष्ट्रीय मा समिति के महा सचिव गोपाल लाल भील प्रदेश अध्यक्ष नारू लाल भील जिलाध्यक्ष कंवर लाल भील थे रैली के संयोजक लेहरु लाल भील खाने लिया ने बताया कि भील समाज विकास समिति के द्वारा हर वर्ष राणा पूंजा की जयंती पर वाहन शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष भी तहसील क्षेत्र मैं शोभायात्रा निकालने का निर्णय किया जिसकि आज परिणीति हो रही है